हज़ारीबाग: JPSC परीक्षा को लेकर हजारीबाग हाई अलर्ट पर, 43 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
हजारीबाग से बड़ी खबर—जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। 19 अप्रैल 2026 को जिले के 43 केंद्रों पर 17,317 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने स्पष्ट कहा—किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी केंद्रों पर CCTV, वीडियोग्राफी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।