चायल: कनैली ऐतिहासिक मेले में अंतरराष्ट्रीय दंगल का रोमांच, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम, 51 किलो माला से अतिथि का स्वागत
कनैली के ऐतिहासिक मेले अंतरराष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हजारों दर्शकों की भीड़ उमड़ी। मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित दंगल में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व सांसद शैलेंद्र सिंह और पूर्व विधायक लाल बहादुर सहित कई अतिथि मौजूद रहे। दूसरे दिन आठ कुश्ति हुई!