चित्तौड़गढ़: किला रोड स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ ने की पुष्पांजलि अर्पित
डॉ.भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ की ओर से चित्तौड़ शहर में किला रोड स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। और सामाजिक समरसता एवं भारतीय संविधान की महत्ता बनाए रखने हेतु संकल्प लिया गया। इस अवसर पर शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता डॉ.गोपाल सालवी, जिला यूथ संयोजक रवीना जाट भी मौजूद रहे।