चित्तौड़गढ़: दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर पर रविवार सुबह सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्त, प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा
चित्तौड़गढ़ भक्ति और आस्था का पर्व चैत्र नवरात्रि के छठे दिन शक्तिपीठों पर भक्तों की भारी भीड़ रही। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिले के जोगणिया माता, झांतला माता, आवरी माता, एलवा माता, सगरा माता, दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में रविवार सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया भक्तों का यह सैलाब पूरे दिन जारी रहा, इस दौरान आरती में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।