चित्तौड़गढ़: रन फॉर अहिंसा का विधायक चंद्रभान सिंह ने सुभाष चौक पर किया स्वागत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद
महावीर जयंती के उपलक्ष में जैन समाज द्वारा निकल गई रन फ़ॉर अहिंसा रैली का विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने स्वागत किया। आज रविवार को सुभाष चौक पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने जैन समाज की ओर से निकल गई रैली का स्वागत किया। रन पर अहिंसा रैली में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश का अध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में शहर के जैन समाज के लोगों ने भाग लिया।