बगोदर: घाघरा में 10 लाख 60 हजार रुपये की लागत से गार्डवाल का निर्माण होगा, जिप उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास
बगोदर प्रखंड के बगोदर पश्चिमी पंचायत के घाघरा में गार्डवाल निर्माण कार्य का रविवार को साढे 12 बजे जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने विधिवत शिलान्यास शिलापट्ट अनावरण कर किया।जिप उपाध्यक्ष के प्रयास से 15 वीं वित आयोग अनुदान मद से 10 लाख 60 हजार की लागत से गार्डवाल निर्माण कार्य की स्वीकृति हुई है। सड़क किनारे गार्डवाल का निर्माण किया जाएगा।