पाटन: श्रमजीवी पत्रकार परिषद के तत्वावधान में पाटन के तान्या कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित हुआ नशा मुक्ति चेंज जागरूकता कार्यक्रम
Patan, Jabalpur | Jul 29, 2026 श्रमजीवी पत्रकार परिषद और पाटन पुलिस के तत्वाधान में बुधवार दोपहर लगभग 12:00 से नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा रहे , कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के नलिन कांत वाजपेई ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने छात्र-छात्राओं को उद्बोधन दिया।