कटंगी: सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुधारने को लेकर धरना प्रदर्शन और चक्काजाम मामले में कटंगी न्यायालय ने 20 लोगों को किया दोषमुक्त
शहर के सिनेमा चौक में करीब 07 साल पहले रास्ता रोककर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करने के मामले की सुनवाई करते हुए माननीय व्यवहार न्यायालय कटंगी न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा पाण्डेय ने शनिवार को अहम फैसला सुनाया। उन्होंने इस मामले में आरोपी बनाए गए 20 लोगों को दोषमुक्त करार दिया है।