कटंगी: महदूली में तालाब के पास झाड़ियों में मिला कंकाल, कपड़ों के आधार पर करीब 5 माह पहले लापता युवक का शव होने का अनुमान
कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम महदूली में सूनसान एरिया में बने तालाब के पास झाड़ियों में शनिवार को एक कंकाल बरामद किया गया है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त नहीं की किंतु जैसे ही शव देखे जाने की सूचना मिली तो मानेगांव के माने परिवार ने कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान मेष कुमार माने के रुप में की है। जो 20 दिसंबर 2023 से लापता था।