कटंगी: मोटर खराब होने के कारण कटंगी शहर के कई वार्डों में टैंकरों से हो रही पानी की सप्लाई, दोपहर में मिल रहा पानी
कटंगी शहर के अलग-अलग वार्डों में इस भीषण गर्मी में वार्डवासियों को पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मोटर खराब होने की वजह से नगर के वार्ड क्रमांक 05 और 06 में पानी की सप्लाई ठप पड़ गई थी। मगर, वार्ड वासियों को पता चला की पाइप लाइन खराब हो गई है। नगर परिषद की जल प्रदाय शाखा ने खराब हो चुकी मोटर की मरम्मत करवा दी है।