कटंगी: डॉक्टर के घर से निकला मुंदीवाड़ा निवासी वृद्ध हुआ लापता, परिजनों के साथ कटंगी पुलिस ने शुरू की तलाश
कटंगी शहर के वार्ड क्रमांक 10 मुंदीवाड़ा निवासी 85 वर्षीय वृद्ध चंदुलाल वान्दरे दो दिन से लापता है। वृद्ध के पुत्र समीर वान्द्रे ने कटंगी थाने में अपने पिता की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। समीर वान्द्रे ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले यानी 22 मई की सुबह उनके पिता डॉ मोहित पटले के यहां उपचार कराने के लिए गए हुए थे ।