कटंगी: अतिक्रमणकारियों ने कटंगी तहसीलदार के समक्ष पेश किया जवाब, पीएम आवास योजना के हितग्राही बोले- हम गलत तो क्यों दिया लाभ
शहर के बड़े तालाब के सीमांकन की कार्रवाई पूरी करने साथ ही तालाब की सीमा पर अतिक्रमण चिन्हित करने की कार्रवाई राजस्व अमले ने पूर्ण कर ली है। तालाब की सीमा पर कुल 76 अतिक्रमण चिन्हित किए गए। तहसीलदार छवि पंत ने सीमांकन की धारा अ-12 का सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया। इनमें से आधे अतिक्रमणकारियों ने शुक्रवार को तहसील न्यायालय में लिखित जवाब दिया।