मऊ। कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (क्रीम्स) में आगामी 12 नवंबर को एमबीबीएस के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। सफेद कोट पहनाकर विद्यार्थियों को चिकित्सा पेशे की गरिमा, नैतिकता और मानवता की सेवा के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प दिलाया जाएगा।