आरा: आरा से गुजरने वाली श्रमजीवी व मगध समेत 6 प्रमुख ट्रेनों में सुपरफास्ट के बदले केवल एक्सप्रेस का लगेगा किराया
Arrah, Bhojpur | Nov 1, 2026 दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली सुपरफास्ट ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।रेलवे मंत्रालय के निर्णय के अनुसार, एक नवंबर से कई ट्रेनों में सुपरफास्ट का अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। इन ट्रेनों में अब यात्रियों से सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन के अनुरूप किराया लिया जाएगा।