नगड़ी: नगड़ी में डालसा का विधिक सेवा आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
Nagri, Ranchi | May 4, 2024 नगड़ी के नारो बाजार में शनिवार को डालसा द्वारा डोर-टू-डोर कार्यक्रम विधिक सेवा आपके द्वार चलाया गया। ग्रामीण और किसानों को पीएलवी राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई। इस दौरान पीएलवी उमेश कुमार ने विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन और पीड़ितों को मुआवजा प्राप्त करने के तरीकों के बारे में लोगों को बताया।