नगड़ी: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रोविजनल बेल झारखंड हाईकोर्ट से रिजेक्ट
Nagri, Ranchi | May 3, 2024 लैंड स्कैम के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन द्वारा प्रोविजनल बेल के लिए दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने हेमंत सोरेन को प्रोविजनल बेल देने से इनकार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी। हालांकि कोर्ट ने उन्हें अपने चाचा के श्राद्ध कर्म में कुछ देर के लिए शामिल होने की अनुमति दी है।