नगड़ी: नगड़ी में एसबीआई से पैसा निकाल जा रही महिला से बाइक सवार उचक्के 40 हजार रुपये छीने
Nagri, Ranchi | May 1, 2024 नगड़ी के बांधटोली रोड में बाइक सवार दो उचक्के एक महिला से 40 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना 12 बजे की है। पीड़िता गीता देवी नगड़ी बांधटोली निवासी एसबीआई शाखा से रुपये निकालकर पैदल अपने घर जा रही थी, उसी दौरान बाइक सवार दो उचक्के पहुंचे और रुपये से भरा थैला छीनकर नगड़ी चेकपोस्ट की ओर भाग निकले।