नगड़ी: नगड़ी के टिकराटोली में होटल के सामने से बाइक की चोरी
Nagri, Ranchi | Apr 29, 2024 नगड़ी थाना क्षेत्र के टिकराटोली स्थित लक्ष्मण लाइन होटल के सामने खड़ी बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में पीड़ित रघुनंदन महतो नगड़ी महतोटोली निवासी ने बताया कि वह अपनी बाइक टिकराटोली स्थित लक्ष्मण लाइन होटल के सामने दोपहर में खड़ी कर नाश्ता करने गया था। थोड़ी देर बाद जब बाहर आया तो बाइक गायब थी। नगड़ी थाने में पीड़ित ने बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।