नगड़ी: कलिगा गांव में रांची-सिमडेगा मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में एक कि मौत
Nagri, Ranchi | Apr 30, 2024 कलिगा गांव में रांची-सिमडेगा मुख्य पथ पर विश्वनाथ दास के घर के समीप इनोवा कार अनियंत्रित होकर पलटने से बीरमित्रापुर निवासी राजकिशोर केसरी की मौत हो गयी। वहीं राजकिशोर केसरी की पत्नी दुलारी देवी , रानी केसरी, शंकर केसरी व सुनील डांगवार घायल हैं। जानकारी के अनुसार बीरमित्रापुर निवासी राजकिशोर केसरी अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने बिहार गये थे।