पटना ग्रामीण: पटना: NEET की तैयारी कर रही छात्रा का हॉस्टल में मिला शव, पटना सदर SDPO ने दी जानकारी
पटना के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र स्थित सचिवालय कॉलोनी के एक हॉस्टल में मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे NEET की तैयारी कर रही छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान श्रुति कुमारी के रूप में हुई है,जो मूल रूप से समस्तीपुर की रहने वाली थी। बताया जाता है कि वह करीब 10 दिन पहले ही गांव से पटना लौटी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची