कानपुर: गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज, कानपुर के जच्चा बच्चा विभाग के पीछे कूड़े में लगी आग, धुएं से मचा हड़कंप
गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज, कानपुर के जच्चा-बच्चा विभाग में गुरुवार 5 बजे हड़कंप मच गया, जब कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी। आग इतनी तेज फैल गई कि कुछ ही देर में पूरे परिसर में धुआं छा गया। इससे मरीज और उनके तिमारदारों के बीच हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझा दी गई है किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।