कानपुर: कैनवास कारोबारी से एसपी बनकर 5.50 लाख की ठगी, मुकदमा हुआ दर्ज
कैनवास कारोबारी से एसपी जेल बनकर एक ठग ने 5.50 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया। ठग ने कारोबारी को जेल में नींबू और अंडे का ठेका दिलाने का झांसा दिया था। पीड़ित कारोबारी ने इस मामले में गुरुवार 5:00 बजे कलक्टरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी