मेरठ: टीपी नगर पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया, 3 गिरफ्तार, एक सदस्य करता था चोरी, बाकी बेचते थे पार्ट्स
Meerut, Meerut | Aug 14, 2026 मेरठ की टीपी नगर पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग का एक सदस्य बाइक चोरी करता था, जबकि दो सगे भाई चोरी की बाइक खरीदकर उन्हें काटते और उनके पार्ट्स महंगे दामों में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की बाइक के कटे हुए पार्ट्स, साइलेंसर, अलॉय व्हील और बाइक काटने के औजार बरामद किए हैं।