मंझनपुर: डीएम और एसपी ने कौशाम्बी जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
कौशाम्बी जिले के डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कौशाम्बी जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने बैरकों की तलाशी लेकर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए और जेल प्रशासन को सख्ती बरतने को कहा है।