मंझनपुर: कौशाम्बी में गेहूं खरीद धीमी, 41 केंद्रों में से केवल 12 पर हुई खरीद, मंझनपुर में बैठक कर ADM ने दिए कड़े निर्देश
अपर जिलाधिकारी ने मंझनपुर में खाद्य एवं रसद विभाग की आपूर्ति और विपणन शाखा की बैठक की। बैठक में न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP योजना के तहत 17 मार्च से शुरू हुई गेहूं खरीद की स्थिति पर चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि जिले में स्थापित 41 खरीद केंद्रों में से केवल 12 केंद्रों पर ही गेहूं की खरीद हुई है। अब तक 17 किसानों से 648 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है