पटियाली: दरियावगंज स्थित दयानंद इंटर कॉलेज के पास केंटर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार
पटियाली थाना क्षेत्र में ग्राम दरियावगंज स्थित दयानंद इंटर कॉलेज के पास मंगलवार दोपहर केंटर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को सीएचसी पटियाली भिजवाया। घायल सनी गुप्ता और दीपांशु निवासी ककराला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उच्च चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।