मध्यप्रदेश के बड़वाह पुलिस द्वारा आबकारी विभाग के साथ मिलकर नगर मे मंगलवार को लगने वाले हाट बाजार मे नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान चलाया गया।SDOP श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व मे चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शाम पांच बजे तक नशामुक्ति के प्रति लोगो को जागरुक किया गया।