चूरू: चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद चूरू नगर परिषद चुनाव की तस्वीर साफ, 16 वार्डों में होगा सीधा मुकाबला
Churu, Churu | Sep 4, 2026 चूरू निकाय चुनाव में नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटित की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चूरू नगर परिषद चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही चुनावी मैदान में बचे उम्मीदवारों ने प्रचार की कमान संभाल ली। अब वार्डों में जीत-हार के समीकरण साधने के साथ रूठों को मनाने और अपने पक्ष में माहौल बनाने की कवायद तेज हो गई है।