लखीमपुर: नकहा चौकी पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
लखीमपुर खीरी जिले के थाना खीरी क्षेत्र की नकहा चौकी पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह करीब 8:30 बजे नकहा चौकी इंचार्ज ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया।