भोरे: रकबा खाप गांव में अग्निकांड के एक पीड़ित महिला को मिली ₹12 हजार की सहायता राशि, सीओ ने सौंपा चेक
शुक्रवार को सीओ बीरबल वरुण कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में अग्निकांड के एक पीड़ित महिला को सहायता राशि के रूप में ₹12000 का चेक सौंपा। जानकारी के मुताबिक बीते 3 अप्रैल को रकबा खाप गांव में प्राथमिक विद्यालय के समीप आग लग गई थी। जिसमें कई घर जलकर नष्ट हो गए थे। उसी गांव के गोपाल सिंह की आवासीय झोपड़ी में रखे बर्तन, कपड़ा सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया था।