हसनपुर: हसनपुर बिजली घर के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
हसनपुर थाना क्षेत्र की मोहल्ला पुरानी घास मंडी में नरेश दास का परिवार रहता है। उनका पुत्र कलुआ ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार को करीब 2:00 बजे के आसपास में घर से अचानक गायब हो गया और शाम तक घर वापस नहीं लौटा परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका, इसके बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी।