हसनपुर: नगरपालिका के चेयरमैन ने सभासदों के साथ किया हसनपुर ईदगाह का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था के दिए निर्देश
ईद उल अजहा के करीब आते ही ईदगाह पर नवाज पढ़ने आने वाले मुस्लिम भाइयों को कोई दिक्कत ना हो इसके चलते नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा सभासदों के साथ ईदगाह का निरीक्षण कर पालिका स्टाफ को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 7 जून को ईद उल अजहा का त्यौहार है, जिस पर मुस्लिम भाइयों द्वारा ईदगाह पर नवाज अदा की जाती है।