हसनपुर: हसनपुर के गांव याकूबपुर में बिना अनुमति के काटे गए आम के हरे-भरे पेड़, वन विभाग की टीम जांच में जुटी
बिना अनुमति के आम के हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला कर उन्हें काट डाला। वन विभाग ने पेड़ काटने वालों पर जुर्माना डाला है। कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूबपुर में बीती दो रातों से टांडा मार्ग पर आम के हरे-भरे पेड़ों को बिना अनुमति से काटा जा रहा था। हसनपुर तहसील क्षेत्र में इन दिनों आम के हरे भरे पेड़ों को रात के अंधेरे में काटा जा रहा है।