हरिद्वार: पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से शंकर आश्रम पहुंचकर भोगपुर के ग्रामीणों ने वन्य जीवों से सुरक्षा की लगाई गुहार
जंगलों से सटे भोगपुर क्षेत्र में वन्य जीवों के लगातार बढ़ रहे आतंक के बाद अब लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। मंगलवार को शंकर आश्रम पहुंचे भोगपुर के ग्रामीणों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात कर वन्य जीवों से सुरक्षा की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।