हरिद्वार: शहीद दिवस पर रोशनाबाद स्थित DM कार्यालय सहित जनपद के सरकारी कार्यालयो में दी गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
रोशनाबाद स्थित डीएम कार्यालय सहित हरिद्वार जनपद के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। इतना ही नहीं अधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण भी किया। गौरतलब है कि 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की गई थी जिसके बाद से इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।