हरिद्वार: विधायक रवि बहादुर ने 38 लाख के बजट से ज्वालापुर विधानसभा में बनवाई तीन गांवों की सड़कें, फीता काटकर किया लोकार्पण
ज्वालापुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने अपनी विधानसभा में 38 लाख रुपए के बजट से तीन सड़कें बनवाई। आज उन्होंने सभी सड़कों का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में नई सड़क बनने पर ग्रामीणों ने विधायक रवि बहादुर का आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कि गांव मुकर्रापुर में 15 लाख, रणसूरा में 13 लाख और इब्राहिमपुर में 10 लाख रुपए के बजट से सड़कें बनवाई गई।