मोठ: झांसी–कानपुर हाईवे पर तमंचे के बल पर लाखों की लूट, मुनीम लहूलुहान, चिरगांव थाना क्षेत्र में वारदात से हड़कंप
चिरगांव थाना क्षेत्र के बरल और करगुंवा गांव के बीच रविवार को सुनसान इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर गुटखा व्यापारी के मुनीम से लाखों रुपये की लूट को अंजाम दे दिया। वारदात इतनी बेरहमी से की गई कि मुनीम का सिर फूट गया और वह खून से लथपथ हो गया। पीड़ित मुनीम सर्वेश कुशवाहा के अनुसार, वह अपने चालक विकास पाल के साथ KIA कार से जालौन जनपद में तगादा व