मालथोन: नेशनल हाईवे पर आवारा पशुओं का जमावड़ा, बन रहा हादसों का कारण
Malthon, Sagar | Jul 27, 2026 एन एच 44 नेशनल हाईवे पर आवारा पशुओं का जमावड़ा यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। आलम यह है कि दिन के उजाले में तो जैसे-तैसे बचाव हो जाता है, लेकिन रात होते ही यह सड़कों के बीचों-बीच अपना ठिकाना बना लेते हैं। जिससे आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।मालथौन सागर ललितपुर हाईवे रोड पर आवारा पशुओं की समस्या आम हो चुकी है।