बालाघाट: जामा मस्जिद के पास ट्रांसफार्मर में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने तत्परता से टाला बड़ा हादसा
दिनांक 18 मई 2026 की रात्रि लगभग 11:40 बजे वार्ड नंबर 10 स्थित अंजुमन शादी हॉल के पास अचानक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के रहवासी घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड बालाघाट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कि