गोवर्धन: गोवर्धन के अडींग गांव में जल संकट गहराया, खराब मोटर ने रोकी पानी की सप्लाई, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
भीषण गर्मी के बीच जहाँ पानी की एक-एक बूंद कीमती है, वहीं गोवर्धन विकास खंड के अडींग गांव में पिछले चार दिनों से पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। गांव की मुख्य पेयजल सप्लाई की मोटर क्या खराब हुई, ग्रामीणों के लिए मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। आलम यह है कि महिलाएं और बच्चे दो किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं