Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

बारुण BDO नीरज कुमार ने लिया एक्शन शहीद भगत सिंह खेल मैदान में निरीक्षण के दौरान मिली कई कमियां जल्द से जल्द सब कुछ ठीक कराने का दिए आदेश।। *बारुण का शहीद भगत सिंह खेल मैदान बर्बादी के कगार पर, BDO ने ठेकेदार को दी कड़ी चेतावनी 194.50 लाख रुपए की लागत से बना स्टेडियम 2 साल से खेल प्रेमियों के लिए अभिशाप बन गया है* न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव *औरंगाबाद बारुण 3 जून 2026* शहीद भगत सिंह खेल मैदान, जो बारुण प्रखंड का एकमात्र मानक फुटबॉल स्टेडियम है, बदहाली की शिकार हो चुका है। बारुण प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) नीरज कुमार ने गुरुवार को स्थल निरीक्षण के दौरान मैदान की जर्जर हालत देखते हुए ठेकेदार को तुरंत कमियां दूर करने का सख्त आदेश दिएं।। 200 मीटर ट्रैक युक्त फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण भवन निर्माण विभाग एवं खेल विभाग द्वारा 194.50 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। स्थानीय युवा व बच्चे यहां से फौज, पुलिस व अन्य खेल नौकरियों की तैयारी करते रहे हैं। लेकिन पिछले दो वर्षों से निर्माणाधीन हालत के कारण यहां न तो कोई दौड़ प्रतियोगिता हो पा रही है, न फुटबॉल मैच और न ही अन्य खेल आयोजन। इससे खेल प्रेमियों का हौसला पूरी तरह टूटता जा रहा है।। *हेलीपैड के नाम पर मैदान बर्बाद* सूत्रों के अनुसार, तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान जब वे बारुण के सीरीस में पहुंचे थे, तब मैदान में दो हेलीपैड बनाने के लिए हजारों ईंटो,सीमेंट, बालू, गिट्टी का इस्तेमाल किया गया था मुख्यमंत्री के प्रस्थान के बाद भी ये सामग्री मैदान में ही पड़ी रही, जिससे पूरा मैदान बर्बाद हो रहा है। मैदान पर मौजूद फुटबॉलर बंधु प्रसाद ने बताया, “ग्राइंडर चलाकर मैदान को कुछ हद तक ठीक किया जा सकता है, लेकिन दोनों तरफ गोल पोस्ट भी अभी तक नहीं लगाए गए हैं।” *BDO का सख्त रुख* जब स्थानीय लोगों ने शिकायत की तो बारुण प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार स्वयं मैदान पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आईं। BDO ने ठेकेदार को तुरंत मैदान को खेलने योग्य बनाने का आदेश देते हुए चेतावनी दी कि कार्य में और देरी हुई तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खेल प्रेमियों से खेल मैदान के चारों तरफ वृक्ष लगाने का भी आग्रह किएं। *स्थानीय मांग:* खेल प्रेमी अब शीघ्रातिशीघ्र मैदान को सुधारे जाने की मांग कर रहे हैं ताकि बच्चे सड़कों पर दौड़ने को मजबूर न हों और अपना सपना पूरा कर सकें। इस दौरान नगर पंचायत बारुण वार्ड पार्षद 10 सुरेंद्र कुमार, राजेश यादव, कृष्णा चौधरी, ललन चौधरी, राजा कुमार, करण कुमार, प्रवीण कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।।

MORE NEWS

बारुण BDO नीरज कुमार ने लिया एक्शन शहीद भगत सिंह खेल मैदान में निरीक्षण के दौरान मिली कई कमियां जल्द से जल्द सब कुछ ठीक कराने का दिए आदेश।। *बारुण का शहीद भगत सिंह खेल मैदान बर्बादी के कगार पर, BDO ने ठेकेदार को दी कड़ी चेतावनी 194.50 लाख रुपए की लागत से बना स्टेडियम 2 साल से खेल प्रेमियों के लिए अभिशाप बन गया है* न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव *औरंगाबाद बारुण 3 जून 2026* शहीद भगत सिंह खेल मैदान, जो बारुण प्रखंड का एकमात्र मानक फुटबॉल स्टेडियम है, बदहाली की शिकार हो चुका है। बारुण प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) नीरज कुमार ने गुरुवार को स्थल निरीक्षण के दौरान मैदान की जर्जर हालत देखते हुए ठेकेदार को तुरंत कमियां दूर करने का सख्त आदेश दिएं।। 200 मीटर ट्रैक युक्त फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण भवन निर्माण विभाग एवं खेल विभाग द्वारा 194.50 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। स्थानीय युवा व बच्चे यहां से फौज, पुलिस व अन्य खेल नौकरियों की तैयारी करते रहे हैं। लेकिन पिछले दो वर्षों से निर्माणाधीन हालत के कारण यहां न तो कोई दौड़ प्रतियोगिता हो पा रही है, न फुटबॉल मैच और न ही अन्य खेल आयोजन। इससे खेल प्रेमियों का हौसला पूरी तरह टूटता जा रहा है।। *हेलीपैड के नाम पर मैदान बर्बाद* सूत्रों के अनुसार, तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान जब वे बारुण के सीरीस में पहुंचे थे, तब मैदान में दो हेलीपैड बनाने के लिए हजारों ईंटो,सीमेंट, बालू, गिट्टी का इस्तेमाल किया गया था मुख्यमंत्री के प्रस्थान के बाद भी ये सामग्री मैदान में ही पड़ी रही, जिससे पूरा मैदान बर्बाद हो रहा है। मैदान पर मौजूद फुटबॉलर बंधु प्रसाद ने बताया, “ग्राइंडर चलाकर मैदान को कुछ हद तक ठीक किया जा सकता है, लेकिन दोनों तरफ गोल पोस्ट भी अभी तक नहीं लगाए गए हैं।” *BDO का सख्त रुख* जब स्थानीय लोगों ने शिकायत की तो बारुण प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार स्वयं मैदान पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आईं। BDO ने ठेकेदार को तुरंत मैदान को खेलने योग्य बनाने का आदेश देते हुए चेतावनी दी कि कार्य में और देरी हुई तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खेल प्रेमियों से खेल मैदान के चारों तरफ वृक्ष लगाने का भी आग्रह किएं। *स्थानीय मांग:* खेल प्रेमी अब शीघ्रातिशीघ्र मैदान को सुधारे जाने की मांग कर रहे हैं ताकि बच्चे सड़कों पर दौड़ने को मजबूर न हों और अपना सपना पूरा कर सकें। इस दौरान नगर पंचायत बारुण वार्ड पार्षद 10 सुरेंद्र कुमार, राजेश यादव, कृष्णा चौधरी, ललन चौधरी, राजा कुमार, करण कुमार, प्रवीण कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।। - Aurangabad News