बक्सर: विद्यालय के मध्याह्न भोजन में छिपकली मिलने पर प्रखंड साधन सेवी, प्रधानाध्यापक एवं एनजीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया
Buxar, Buxar | May 30, 2025 बक्सर सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय हरिकिशुनपुर में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में छिपकली मिलने की शिकायत मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने सक्रियता दिखाई. वहीं विद्यालय में भोजन में छिपकली मिलने की शिकायत के बाद बच्चों को खाना खाने से रोक दिया गया. बच्चों को अभिभावकों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया.