बक्सर: खलासी मुहल्ला में शराब छिपाकर रखी, छापेमारी करने गई पुलिस के साथ मारपीट, मामला दर्ज, 3 महिला तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 30, 2025 खलासी मुहल्ला में स्थित एक घर में छिपाकर रखी गयी शराब को लेकर छापेमारी करने गयी पुलिस के साथ मारपीट किए जाने का मामला गुरुवार को संध्या लगभग 7 बजे सामने आया है. जिसे लेकर नगर थाना मे गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. उत्पाद विभाग की टीम मद्य निषेध में कार्यरत प्रिया कुमारी के नेतृत्व मे नगर थाना की पुलिस महिला कर्मियो के साथ खलासी मुहल्ला कार्रवाई हुई.