बक्सर: बक्सर के महिला थाने में पुलिस ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी
Buxar, Buxar | May 30, 2025 बक्सर स्थित महिला थाना में परिजनों की नाराजगी के बावजुद पुलिस ने प्रेमी जोड़े की शादी करा दी। शादी के गवाह महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी और पुलिस वाले बने। शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे इसकी जानकारी देते महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने इसकी जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार पिछले डेढ़ वर्षाे दोनो युवक युवती के बीच आपस में प्रेम संबंध चल रहा था।