बक्सर: बक्सर के ज्योति प्रकाश चौक पर ट्रक ने वृद्ध को टक्कर मारी, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Buxar, Buxar | May 30, 2025 बक्सर टाउन थाना के ज्योति प्रकाश चौक पर अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृद्ध लगभग 20 फीट तक घीसटता रहा। इस ह्रदयविदारक सड़क दुर्घटना में लगभग 80 वर्षीय शिवबचन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने दुकान से बाहर निकल कर रोज़ाना की तरह चाय पीने के लिए जा रहे थे। तभी हादसा हुआ।