समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1139,
दिनांक 17 अगस्त 2026,
==================
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा मा० मुखिया दल को बनारस (यू०पी) एक्स्पोज़र के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में आरजीएसए कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ( भा०प्र०से) द्वारा समाहरणालय परिसर से बनारस एक्स्पोज़र के लिए 87 माननीय मुखिया दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन (भा०पु०से०) एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
पंचायत प्रतिनिधिगण सफल पंचायतों की कार्यप्रणाली
,नवाचार और जनभागीदारी को करीब से समझेंगे।
ग्रामीण विकास को गति देने और पंचायतों को अधिक सशक्त एवं जवाबदेह तथा जनोन्मुख बनाने की दिशा में पंचायत प्रतिनिधियों के अनुभव और क्षमता निर्माण पर सरकार द्वारा लगातार जोर दिया जा रहा है।
इसी क्रम में पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत सोमवार को 87 मुखिया दल को बनारस एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना किया गया है।
इस एक्सपोजर विजिट में पूर्णिया के साथ-साथ किशनगंज एवं मधेपुरा जिले की विभिन्न पंचायतों के मुखिया भी शामिल हैं।
एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को देश के विभिन्न क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर किए जा रहें विभिन्न उत्कृष्ट कार्यों,नवाचारों और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाओं से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराना है।
भ्रमण के दौरान प्रतिनिधियों को विभिन्न पंचायतों का दौरा कराया जाएगा,जहां वे स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, स्वच्छता,जनभागीदारी, पंचायत प्रबंधन,उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी सफल पहलों को नजदीक से देखें और समझ सकेंगे।
दूसरे क्षेत्रों की सफल पहल को अपने पंचायतों में लागू करने पर जोर:-
दल को रवाना करते हुए जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने कहा कि पंचायत ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण आधारभूत इकाई है।
पंचायत प्रतिनिधियों को देश के अन्य हिस्सों में किए जा रहें विभिन्न बेहतर कार्यों को देखने और समझने का अवसर मिलने से उनके अनुभव में व्यापक वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि एक्सपोजर विजिट का वास्तविक उद्देश्य सीखने की प्रक्रिया को पंचायतों तक पहुंचाना है।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे भ्रमण के दौरान केवल योजनाओं को देखने तक सीमित न रहें, बल्कि यह समझने का प्रयास करें कि किसी पहल को सफल बनाने में स्थानीय जनभागीदार
Purnia, Bihar | Aug 17, 2026