लोहरदगा: सांसद सुखदेव भगत के निजी सहायक ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंजार किसको का किया निरीक्षण, जल्द बनेगा नया कमरा और शौचालय
लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत के निजी सहायक सह कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू शुक्रवार लगभग 4:00 बजे लोहरदगा सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बंजार किसको पहुंचे और विद्यालय की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक विकास कुजूर ने उन्हें विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया।