सादाबाद: पुसैनी में जल जीवन मिशन के लिए पाइपलाइन की खुदाई के चलते कब्रिस्तान में बाहर आए शव, लोगों में आक्रोश
सादाबाद क्षेत्र के पुसैनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा है। खुदाई के दौरान कब्रिस्तान में शव बाहर आ गए। जैसे ही इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उनमें आक्रोश छा गया। अधिकारियों के द्वारा तत्काल काम बंद करवा कर कब्रों पर वापस मिट्टी डालकर यथावत कराया है इसके बाद ग्रामीण शांत हुए