हिलसा: पटाखा फोड़ने के दौरान एक बालक का पैर घायल
Hilsa, Nalanda | Nov 9, 2026 हिलसा थाना क्षेत्र के लालसी बिगहा गांव में पटाखा फोड़ने के दौरान एक बालक घायल हो गया। घायल बालक की पहचान विनय प्रसाद के पुत्र आकाश राज के रूप में की गई है। पटाखा फोड़ने के दौरान उसके पैर में चोट लग गई। परिजनों ने घायल बालक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया।