बांका: देशड़ा गांव में मवेशी बांधने को लेकर हुई मारपीट, एक पक्ष से पिता और पुत्री हुए जख्मी
Banka, Banka | May 20, 2024 थाना क्षेत्र के देशड़ा गांव में मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से पिता और पुत्री जख्मी हो गए। मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया गया। जख्मी देशड़ा गांव निवासी मो जब्बार ने बताया कि मवेशी बांधने को लेकर गांव के ही मीणा खातून, सोहेला खातून, राबिया खातून सहित अन्य लोगों ने मारपीट किया। जिसमें मो जब्बार और उनकी पुत्री जख्मी हो गई।